मनीष टांक/इंद्राज योगी की खास रिपोर्ट....!
नीमकाथाना। जोशी कॉलोनी में युवा जागृति संस्थान द्वारा आयोजित 16 वें दुर्गा पूजा महोत्सव में चौथे दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप देवी कुष्मांडा की पूजा अर्चना की गई। देवी दुर्गा के सभी स्वरूपों में मां कुष्मांडा का स्वरूप बहुत ही तेजस्वी है। मां कुष्मांडा सूर्य के समान तेज वाली हैं। जगत जननी मां जगदंबे के चौथे स्वरूप का नाम कुष्मांडा है। अपनी मंद हंसी द्वारा संपूर्ण कुष्मांडा को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कुष्मांडा देवी के नाम से अभिहित किया गया है। मां कुष्मांडा की पूजा से बुद्धि का विकास होता है और जीवन में निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है।
संस्था अध्यक्ष रावत सिंह राणा ने बताया कि सुबह मां कुष्मांडा का भव्य श्रृंगार कर महा आरती की गई। महा आरती में काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे।
भव्य प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोहेंगे
अध्यक्ष राणा ने बताया कि सांयकालीन महा आरती के बाद रात्रि कार्यक्रम में दिल्ली से आए बंटी एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया जाएगा। बीते कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
अंतिम दिन चुनरी के लिए टोकन की व्यवस्था
संस्था के संरक्षक सत्य नारायण जोशी ने बताया कि शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन मां को ओढ़ाने वाली चुनरी के लिए टोकन की व्यवस्था को गई। जिसमें लॉटरी के माध्यम से भाग्यशाली महिला द्वारा माता को चुनरी ओढ़ाई जाएगी। टोकन के लिए दुर्गा पूजा पांडाल में प्रधान कार्यालय बनाया गया हैं। चुनरी को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह हैं।