थोई क्षेत्र के रामपुरा श्मशान घाट में सोमवार को अजीब वाकया हुआ। दोपहर दो बजे मृतक का अंतिम संस्कार करने गए परिजनों और लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इसमें 30- 35 लोग घायल हो गए।
मधुमक्खियों का हमला होने के बाद परिजन और शवयात्रा में शामिल होने गए लोग शव को छोड़ कर वहां से जान बचाकर भाग निकले। जब शाम को छह बजे मधुमक्खियों का आतंक कम हुआ तो परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
प्रत्यक्षदर्शी विनोद कुमार व सुरेश कुमार लील ने बताया कि बागोरी की ढाणी तन थोई में तेजाराम लील की मृत्यु हो गई थी। अंतिम संस्कार के लिए उनका शव दोपहर दो बजे श्मशान घाट ले जाया गया। इस बीच छत्ते से उड़कर मधुमक्खियों ने श्मशान घाट में कोहराम मचा दिया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। इसमें मोहनलाल, कालूराम, मनीष, पंकज, लालाराम, मालीराम, घासीराम, रामकुमार, खूबाराम, लालचंद, सुरेश, सुरेंद्र व विकास घायल हुए।
source- google images

- ऐसी ही अपने क्षेत्र की ताजा ख़बरें सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Digital Neemkathana App गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध।