MI ने किया दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्ट टीवी लॉन्च, जाने इसके फीचर्स के बारे में

0
तीन साल पहले बाजार में कदम रख चुकी MI कंपनी ने टेक सेक्टर में अपनी एक नई पहचान बना ली है। भारतीय बाजार में MI अपने स्मार्टफोन पहले ही उतार चुकी है। बाजार में अपना सिक्का जमा चुकी इस कंपनी में अब स्मार्ट टीवी भी लांच कर दिया है। जो कि दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्ट टीवी बताया जा रहा है।
MI ने किया दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्ट टीवी लॉन्च
                                                     source- google images

Xiaomi ने अपने इस स्मार्ट टीवी पर डिस्काउंट ऑफर भी लगा रखा है। भारतीय बाजार में Xiaomi के स्मार्टफोन्स की बढाती डिमांड को देखकर जल्दी ही Xiaomi Mi TV भी उपलब्ध करवाएगी। शियोमी Mi टीवी अभी केवल चीनी मार्केट में ही सेल किए जा रहे हैं।

Xiaomi Mi TV के फीचर्स 

Xiaomi Mi TV 4A वजन के मामले में भी बहुत हल्का है। इसका कुल वजन 3.9 किलोग्राम है। स्क्रीन की बात करें तो यह टीवी 32 इंच की साइज़ में उपलब्ध होगा। वाईफाई, ब्लूटूथ, जैसे फ़ीचर मौजूद रहेंगे। यूट्यूब, गूगल क्रोम जैसे एप्स प्रीइनबिल्ट लोडेड आएंगे।

Xiaomi Mi TV की प्राइस

कंपनी ने इसकी कीमत 1,099 यूआन (करीब 10,500 रुपये) रखी है। पहली बार इसे चाइना में 23 जुलाई को सेल किया गया । इसके साथ ही शियोमी अपने इस स्मार्ट टीवी पर 100 यूआन (करीब 1,000 रुपये) का डिस्काउंट भी देगी। भारत में लांच की तारीख अभी तय नहीं की है। 

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !