घर में हुए मामूली विवाद विवाहिता ने लगाई फांसी

0
नीमकाथाना के वार्ड न. 8 में परिवार में हुई मामूली कहासुनी कहासुनी हो गई। कहासुनी होने के बाद विवाहिता ने फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव पीहर पक्ष की सहमति से ससुराल वालों को सौंपा दिया।

घर में हुए मामूली विवाद विवाहिता ने लगाई फांसी
Note- Symbolic Pic                                                                        source- google images

मृतक के पिता सोमदत्त शर्मा निवासी (हरियाणा) ने सास कमलेश वह पति संदीप पर के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है।

डीएसपी कुशाल सिंह के अनुसार 4 वर्ष पहले सुमन व उसकी छोटी बहन की शादी नीमकाथाना में संदीप और उसके भाई के साथ हुई थी।  पिछले 6 महीने से मृतका की बहन अपने पति के साथ अलग रह रही थी। बुधवार सुबह घरेलू कामकाज की बात पर घर में मामूली विवाद हुआ।

संदीप और कमलेश काम में लग गए। सुमन अपने कमरे में टीवी देखने लगी कुछ देर बाद संदीप ने अपनी पत्नी को आवाज दी। कमरा नहीं खोलने पर खिड़की से देखने पर सुमन कुंदे पर साड़ी के सहारे झूलती नजर आई।  परिवार के लोगों ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा।  पुलिस भी मौके पर पहुंची। ससुराल व पक्ष के लोगों में हुई जद्दोजहद के बाद वहां लोगो की भीड़ लग गई।

पीहर पक्ष के लोगों की मौजूदगी में मेडिकल वार्ड से पोस्टमार्टम कराया गया मृतका के पिता सोमदत्त की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

देश दुनिया के साथ साथ पढ़िए नीमकाथाना की हर बड़ी खबर केवल नीमकाथानान्यूज़.इन पर। 
हम लाये हैं आपके नीमकाथाना शहर की एकमात्र लाइव न्यूज़ वेबसाइट जो आपको रखे अप टू डेट।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !