कर्नाटक में किसके सिर होगा CM का ताज, किसके धराशाही होंगे सपने, चुनावी नतीजे आज जनता करेगी फैसला

0
नई दिल्ली : कर्नाटक में सत्ता का ताज कौन किसके सिर बंधेगा और कौन होगा सत्ता से बेदखल, यह आज दोपहर तक साफ हो जाएगा। यहां 12 मई को हुए चुनावों के आज नतीजे घोषित किए जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। दोपहर तक सभी नतीजे आने की उम्मीद है। हालांकि एग्जिट पोल ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की है। उधर, जैसे-जैसे नतीजों के क्षण नजदीक आ रहे हैं, राजनेताओं की धड़कनें तेज हो रही हैं। सत्ता का गणित बैठाने में सभी दल लगे हुए हैं। कांग्रेस ने तो अपने कई वरिष्ठ नेताओं को कर्नाटकम भी भेज दिया है।


उधर, मतगणना को लेकर चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शुरूआती रुझान 8।30 बजे से मिलने शुरू हो जाएंगे। ज़ी न्यूज चैनल और ज़ी न्यूज
ऑनलाइन पर चुनावी नतीजों की हर पल की जानकारी ली जा सकती है।

225 विधानसभा सीट वाली कर्नाटक विधानसभा में 222 सीटों के लिए 12 मई को वोट डाले गए थे। राज्य के लोगों ने भी इन चुनावों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यहां 72।5 फीसदी मतदान हुआ था। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस के बीच कड़ा मुकाबला है। 2013 में हुए चुनावों में यहां कांग्रेस 122, बीजेपी 43 और जेडीएस 27 सीटों पर विजयी हुई थी। जेडीएस को इन चुनावों का गेम चेंजर माना जा रहा है।

राजनीति की जानकारों की मानें तो सत्ता की चाबी जेडीएस के हाथ रहेगी। स्थिति को भांपते हुए रविवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने संकेत दे दिए थे कि अगर पार्टी आलाकमान का निर्देश होगा तो वह किसी दलित के लिए कुर्सी छोड़ देंगे। उसका सीधा इशारा जेडीएस की तरफ था।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी चुनावी सभाओं में जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा की खुलकर तारीफ की थी। कांग्रेस ने वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अगुवाई में ही चुनाव लड़ा है तो बीजेपी ने येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है। कांग्रेस और बीजेपी, दोनों ही दलों के लिए कर्नाटक नाक का सवाल बना हुआ है।
Source- Zee News Media
Tags

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !