नीमकाथाना में हुई भाजपा की बैठक, बूथ विस्तारकों को को सौंपी गई उनकी जिम्मेदारी

0
Neem Ka Thana News: भाजपा बूथ विस्तार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पांच मंडलों के पदाधिकारियों, पार्षदों व वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। जिला भाजपा उपाध्यक्ष गणेशराम शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बूथ विस्तार कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए सर्वे के तरीकों को समझाया।

नीमकाथाना में हुई भाजपा की बैठक,  बूथ विस्तारकों को को सौंपी गई उनकी जिम्मेदारी
फाइल फोटो - नीमकाथाना भास्कर 

अभियान के तहत बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को घर-घर सर्वे के लिए पहुंचना हैं। योजना को निर्धारित समय में पूरा करना है। इसके लिए बूथ विस्तारक व प्रभारी को जिम्मेदारियां दी गई। पूर्व विधायक फूलचंद गुर्जर ने संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रीय करने पर जोर दिया।

इस मौके पर भाजपा नेता प्रमोदसिंह बाजौर, नपा में विपक्ष के नेता महेन्द्र गोयल, शहर अध्यक्ष महेन्द्र सोमानी, युवा नेता विष्णु चेतानी ने संबोधित किया। बैठक में भाजपा के चार मंडलों के अध्यक्षों ने अपनी-अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। शहर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा नेताओं ने सम्मान किया।

इस बैठक में महामंत्री डॉ.हरिप्रसाद सैनी, उपाध्यक्ष मनलाल सैनी, कैदार केडिया, बजरंग जोशी, संजय संघी, जगमोहन यादव, रूडमल सैनी, जयचंद डांगी, लेखराज सहित पार्षद व वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

चार मंडलों की कार्यकारिणी घोषित

भाजपा बूथ विस्तारकों की बैठक में चार मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जीलो मंडल अध्यक्ष छाजूराम यादव ने गोमसिंह तंवर, गजानंद यादव, मदनलाल वर्मा, रामकिशन चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया है। बिहारीलाल सैनी, सुरेश मीणा, प्रभातीलाल सैन व जयप्रकाश को मंत्री, झाबरमल गुर्जर व उम्मेद सिंह को महामंत्री बनाया गया है।

रामानंद अग्रवाल कोषाध्यक्ष एवं योगेश शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। पाटन मंडल अध्यक्ष एडवोकेट कैदारमल सैनी ने लालचंद यादव, भूपसिंह वर्मा, नत्थुराम सैन, हजारीलाल मीणा को उपाध्यक्ष बनाया है। सतपाल यादव, प्रथ्वीसिंह, विष्णु सैनी व देवकरण गुर्जर को मंत्री बनाया गया।

तेज सिंह व राजेन्द्र प्रसाद शर्मा को महामंत्री बनाया गया है। मालीराम गुप्ता को कोषाध्यक्ष एवं मनोज चौधरी को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

Source - Neem Ka Thana Bhaskar

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !