SMS अस्पताल में भर्ती सांवरलाल जाट की हालत नाजुक, शिफ्ट किया जा सकता है एम्स में

0
राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष व अजमेर सांसद सांवरलाल जाट की हालत अभी भी नाजुक ही बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक वो अभी भी होश में नहीं आए हैं। उन्हें वेंटिलेटर पर ही रखा गया है। डॉक्टराें की रिपोर्ट के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जाट को एम्स भी रेफर किया जा सकता है। अभी एसएमएस अस्पताल के एक दर्जन डॉक्टर उनका उपचार कर रहे है। 48 घंटे बाद ही कुछ कह जा सकता है।

सांवरलाल जाट
                                                     source- google images

सांवरलाल को आया था हार्ट अटैक। 

प्रदेश दौरे के दूसरे दिन अमित शाह दोपहर एक बजे भाजपा कार्यालय में बैठक ले रहे थे तभी  सांवरलाल जाट को हार्ट अटैक आ गया। आलम यह रहा कि भाजपा कार्यालय तक एम्बुलेंस को पहुंचने में 10  मिनट का समय लग गया। इस घटना के दौरान मुख्यमंत्री सहित राज्य के केबिनेट मंत्री और विधायक भी वहां मौजूद थे जहां उन्हें तुरंत ग्रीन कॉरिडोर से संवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया।

सांवरलाल जाट से मिलने मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री, अमित शाह, भाजपा पदाधिकारी और अन्य नेता शाम करीब 4.30 बजे जयपुर के एसएमएस अस्पताल पहुंचे। 10 मिनट डॉक्टरों से जानकारी लेने के बाद वे वहीं से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !