2 करोड़ रूपये से बदलेंगे राजकीय S.N.K.P PG कॉलेज के हालात ।

0
राजकीय S.N.K.P PG कॉलेज नीमकाथाना में रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) के तहत दूसरी किश्त के रूप में एक करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत हुई है। रूसा की योजना के अंतर्गत कॉलेज में विकास कार्यों को गति मिल सकेगी।  ज्ञातव्य  है कि विकास आधुनिकीकरण के लिए कॉलेज कुल को दो करोड़ की राशि स्वीकृत हुई थी। जिसकी पहली किस्त के रूप में मिले 50 लाख का निर्माण कार्य वर्तमान में चल रहे है। शुक्रवार को आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा जयपुर की टीम ने निर्माण रिनोवेशन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान समीक्षा बैठक हुई।

राजकीय S.N.K.P PG कॉलेज नीमकाथाना
                                                                   source- google images

नोडल अधिकारी डॉ. हरीश कुमार ने अवगत कराया कि समीक्षा बैठक में प्रथम किश्त 50 लाख में खरीदे गए उपकरणों, पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों का लेखा-जोखा रखा गया। इस राशि से कॉलेज में एक सेमिनार हॉल, चार कमरों, एवं अन्य मरम्मत कार्य करवाए जा रहे हैं। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा जयपुर की टीम में डॉ. एनएस रणवां डॉ. महेश कुमार पालीवाल ने कार्यों का निरीक्षण किया। प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार नोडल अधिकारी डॉ. हरीश कुमार ने दूसरी किश्त में मिली राशि के खर्च का ब्यौरा पेश किया।

समीक्षा बैठक में सुधार कार्यों को गुणवत्ता के साथ गति देने पर जोर दिया गया। इस मौके पर पीडब्लल्यूडी सहायक अभियंता आरके मीणा, दौलतराम गोयल सहित कई लोग शामिल हुए। निरीक्षण दल ने कार्यों की प्रगति का भौतिक सत्यापन किया। टीम ने सुधार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इससे योजना के तहत निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके।

क्या- क्या निर्माण कार्य होने है। 

राष्ट्रीयउच्च्तर शिक्षा अभियान के तौर पर पर मिली मिली दो करोड़ की राशि से कॉलेज में निर्माण सुधार कार्य होंगे। योजना में एक करोड़ 40 लाख निर्माण मरम्मत पर खर्च होगा। कॉलेज में एक सेमिनार हॉल, चार कमरों, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास रूम बनेंगे। रिनोवेशन के कार्य होंगे। साथ ही साथ लाइब्रेरी का डिजिटलाइेशन व प्रयोगशालाओं का आधुनिकीकरण होगा।

देश दुनिया के साथ साथ पढ़िए नीमकाथाना की हर बड़ी खबर केवल नीमकाथानान्यूज़.इन पर। 
हम लाये हैं आपके नीमकाथाना शहर की एकमात्र लाइव न्यूज़ वेबसाइट जो आपको रखे अप टू डेट।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !