बच्चों से लेकर जानवरों तक के साथ सेक्स करता था यह दरिंदा !

0
पता नहीं इस दुनियाँ कैसे कैसे इंसान रहते हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस के पास बीते कुछ दिनों से लगातार बच्चों के गायब होने की शिकायतें आ रही थी। पुलिस भी पूरी मुस्तैदी के साथ उस शातिर अपराधी की तफ्तीश करने में जुट गई । इसी तलाश के दौरान मुंबई पुलिस को 9 तारीख को पूर्वी मनखुर्द इलाके के पास एक 4 साल की नाबालिग बच्ची का शव मिला। पुलिस ने इस मामले की जाँच की और जाँच दौरान पाया कि बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस की तफ्तीश अब इस सिलसिले में और भी तेज हो चुकी थी। पुलिस ने अपना तलाशी अभियान और ज्यादा बढ़ा दिया व गायब हुए बच्चों के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया।

बच्चों से लेकर जानवरों तक के साथ सेक्स
                                                       source- google images

इसी दौरान पुलिस ने घटना स्थल से महज 100 मीटर की पर लगे एक सीसीटीवी फुटेज को देखा, जिसमें एक व्यक्ति एक छोटी बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखा। यह पुलिस के लिए एक अच्छा सुराग था। इसी आधार पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया और आरोपी तक पहुँच कर अरेस्ट करने में सफलता हासिल की।

कौन है यह आरोपी और उसने क्या कहा :

पुलिस ने आरोपी के बाबत में बताया कि आरोपी का नाम सचिन है जो कि महाराष्ट्र नगर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी से कड़ी पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि उसको सेक्स की लत है और इसलिए वह सेक्स वर्कर्स के पास भी आता-जाता रहता है। आरोपी सचिन गोपीनाथ ने यह भी बताया कि उसको सेक्स की लत इस कदर है कि वह इसको शांत करने के लिए बच्चों तक को नहीं छोड़ता। इसके अलावा वह समलैंगिकों के पास भी जाता रहता है।  सबसे ज्यादा चौकान्ने वाली बात तो तब सामने आई जब उसने बताया की यदि उसके पास ना होने की स्थति में वह जानवरों तक के साथ सेक्स किया करता था।

किस प्रकार किया था बच्ची को किडनैप 

सीनियर इंस्पेक्टर नासिर शेख ने बताया कि जब बच्ची और उसकी माँ शॉपिंग करने आई  तो उसने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसका अपहरण किया था। उस समय बच्ची की मां शॉपिंग कर रही थी। आरोपी बच्ची को झाड़ियों में ले गया और उसने बच्ची के मुंह में कागज ठूँस दिया इसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !