नीमकाथाना: निकटवर्ती गांव नयाबास के होनहार विद्यार्थी मोहित जेफ पुत्र स्व. कमलेश मीणा का पी.एचडी हेतु चयन हुआ है। मोहित ने प्रथम प्रयास में ही NET - JRF क्लियर कर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में P.Hd हेतु आयोजित इंटरव्यू में चयन सूची में अपना नाम दर्ज करवाया।
सुनील जैफ ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में मोहित का चयन PhD कार्यक्रम के लिए हुआ है! यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो मोहित की मेहनत, लगन और समर्पण को दर्शाती है।
मोहित के चयन से परिवार एवं गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस अवसर पर ग्रामवासी सेवानिवृत सुरेश मीणा (KUMS), बैंक मैनेजर सुनिल जेफ,विधायक प्रत्याशी राजेश भाईडा, विक्की मीणा, अजय जेफ, रिटायर्ड ONGC CGM सुगना राम मीणा, रिटायर्ड IAS के एल मीणा आदि ने बधाईयां दी।