कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 03 की हैं घटना
नीमकाथाना@कोतवाली थानान्तर्गत वार्ड नम्बर 03 में दो अज्ञात चोरों ने एक मकान में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोरों ने करीब दो लाख 40 हजार रूपये नगदी सहित सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया हैं। जानकारी के अनुसार अध्यापक धर्मवीर गुर्जर व उनके बच्चे स्कूल गए हुए थे।
अध्यापक की पत्नी साढे ग्यारह बजे मकानों के ताले लगाकर भूदोली ग्राम में मंदिर गई हुई थी। दोपहर करीब एक बजे दो अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे की दीवार को फांदकर घर में घुस गए। अदंर मकानों का ताला तोड़कर अलमारी व सूटकैश में रखे करीब दो लाख 40 हजार रूपये नगदी एवं एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, पांच सिक्के, पायजेब एवं दो मोबाईल फोन चुरा लिए। वहीं सामने पड़ोस में रहने वाली संतोष देवी एवं बेटी रेखा ने चोरों को घर से बाहर निकलते देख लिया तो सोर शराबा सुनकर दोनों लड़के मौका पाकर रफुचक्कर हो गए। घटना की जानकारी मकान मालिकन दुर्गा देवी को दी गई। मौके पर पहॅुचकर देखा तो घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। जिससे देखकर पैरों तले जमीन खिसक सी गई। वहीं चोरी की घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहॅुचकर घटना का मौका मुआयना कर जांच में जुट गई। चोरी की घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
पड़ोसी महिला ने चोरों का किया पीछा-अध्यापक के घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा होने से अज्ञात चोरों ने दीवार को फांदकर घर में घुस गए। घटना को अंजाम देने के बाद बाहर निकलते वक्त सामने पड़ोसी संतोष देवी को दरवाजा खोलने की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो दो लड़के दीवार कुदकर बाहर निकल रहे थे। महिला ने सौर शराबा करते हुए उनका पीछा लेकिन चोर मौका पाकर भागने में सफल हो गए। महिला ने बताया कि दोनों लड़कों ने टीशर्ट पहन रखी थी। जिनमें एक लड़के की उम्र करीब 18 वर्ष एवं दूसरे की 13 वर्ष के करीब थी।