संघर्ष समिति पर राजनिति करने के लगाए गए आरोपों को बताया बेबुनियाद
नीमकाथाना-फाटक नं. 76 पर डबल अंडर पास चालु करवाने व पुलिया के दोनो तरफ सर्किल निर्माण कर पुलिया का विस्तार नयाबास रोड उतारने को लेकर संघर्ष समिति के बैनर तले 91 वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। संघर्ष समिति के संयोजक सावंलराम यादव ने रविवार को संघर्ष स्थल पर प्रेस काॅन्फे्रन्स का आयोजन किया। संयोजक ने बताया कि राज्य सरकार 50 फिसदी खर्च करने की स्वीकृति दी हैं। इस उपरांत रूड़सिकों ने स्वायत शासन विभाग को पत्र लिखा। जिसमें बताया कि आरओबी के लिए 3.22 करोड़ की बचत हैं जो इस कार्य पर खर्च की जा सकती हैं। जिसका पत्र लेकर विधायक अपने निवास स्थान पहॅुचे। जहां संघर्ष समिति के रामदेवसिंह को देकर धरना स्थल पर भेजा। जहां पत्र दिखाकर धरने को समाप्त करने की बात कही। जहां पर संयोजक सांवलराम यादव ने कहा जबतक जमीन अधिग्रहण अधिकारी नियुक्त नहीं किया जाता तबतक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं विधायक व पालिकाध्यक्ष ने संघर्ष समिति के लोगों पर आरोप लगाया था कि बाहर से बुलाकर लोगों को धरने में शामिल कर रहे हैं।
वहीं विधायक व नगरपालिका अध्यक्ष ने संघर्ष समिति पर राजनीति करने के भी आरोप लगाए। संयोजक सांवलराम यादव ने कहा कि स्थानीय विधायक व पालिकाध्यक्ष द्वारा संघर्ष समिति पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद व आधारहीन है, केवल संघर्ष करने वालो से राजनैतिक द्वेषता रखते हुए षडयंत्र पूर्वक आरोप लगाये गये है। विधायक व पालिकाध्यक्ष ने स्वायत शासन विभाग का पत्र लेकर धरने को समाप्त करवाने की सांजिश रचाई हैं। जबकि यह राशि पूर्व में स्वीकृत हो चुकी थी। संघर्ष समिति डबल अंडरपास की भूमि अधिग्रहण को लेकर संघर्ष कर रही हैं जबतक भूमि अधिग्रहण अधिकारी नियुक्त नहीं होता हैं तबतक संघर्ष समिति का अनशन जारी रहेगा। धरना स्थल पर वार्ड नं 06 के 15 सदस्य क्रमिक अनशन पर बैठकर संघर्ष समिति को समर्थन दिया। आज संघर्ष स्थल पर बी.एल. ढाबास, हरिशंकर राव, महेन्द्र गोयल, अशोक अग्रवाल, जे.पी.लोढा, महेन्द्र सोमानी, चैथमल गर्ग, प्रमोद बाजौर, संजय चेतानी, लखन लालवानी, जुगलकिशोर, रोहिताश सुण्डा, संतोष जांगिड, सुभाष शर्मा, भगत सिंह, सुबेदार पूरण सिंह, श्रीराम सांई, जगदीश चाहर, घासीराम यादव, प्रेम कुमार शर्मा, जगदीश छीपा, संजय यादव, मनोज बंशिया, द्वारका प्रसाद सोनी, हिमेश भटनागर, सुनिल शर्मा, भाष्कर शर्मा, गजेन्द्रसिंह, प्रवीण सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, महेश कुमार शर्मा मौजूद रहे।