नीमकाथाना में जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटाने की खुशी में तिरंगा यात्रा निकली

Jkpublisher
नीमकाथाना-अखंड भारत दिवस पर बुधवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा फाटक नम्बर 76 गणेश टाकीज़ से शरू होकर सुभाष मंडी, कपिल मंडी, खेतड़ी मोड़, भूदोली रोड, नीम का गट्टा, पुराना बाजार, लक्ष्मी टाकीज़, मोदी धर्मशाला होती हुई संसद शहीद जे.पी. पार्क में सम्पन्न हुई। यात्रा का व्यापार मंडल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा को भरतनाथ महाराज बोपिया धाम ने तिरंगा फहरा कर प्रारम्भ किया।
कार्यक्रम के समापन में भरतनाथ महाराज, कमलेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला व्यवस्था प्रमुख ने सम्बोधित किया। नरेश जिंदल ने राष्ट्र भावना से ओतप्रोत गीत करवाया। कार्यक्रम का संचालक नरेंद्र सिंह शेखावत ने किया। कार्यक्रम के प्रभारी केदार केडिया ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के व्यवस्था प्रमुख गजेंद्र सिंह शेखावत ने व्यवस्था के नाते पुलिस विभाग, नगरपालिका प्रशासन का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में प्रमोद बाजोर, महेन्द्र गोयल, जेपी लोढ़ा, संजय संघी, महेंद्र सोमानी, सांवलराम यादव, चौथमल गर्ग, हरिराम टेलर, राजवीर जाखड़, जुगलकिशोर वर्मा, राजेन्द्र शर्मा, कृष्ण यादव सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक संघ्गठनों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !