भाजपा संगठन महापर्व विशेष सदस्यता अभियान चलाया

Jkpublisher
नीमकाथाना-भाजपा संगठन महापर्व विशेष सदस्यता अभियान में ज़िला प्रभारी ओबीसी मोर्च के सोमदत्त भगत मुख्य आतिथ्य में एवं सीकर जिला अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा सांवलराम यादव की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय बाजौर हाउस नीमकाथाना में सम्पन्न हुआ। ओबीसी मोर्चा नीमकाथाना के मण्डल अध्यक्ष एवं विशेष सदस्यता अभियान के चयनित 10 पदाधिकारियों ने भाग लिया।
11 अगस्त तक ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने पर जोर दिया गया। प्रभारी सोमदत्त भगत ने डिजिटल से ऑन लाइन सदस्य बनाने में आने वाली समस्याओं का मोके पर समाधान किया। जिला अध्यक्ष यादव ने सभी पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के लिये प्रेरित किया। इंद्राज सैनी, मोहर चन्द स्वामी, कालूराम योगी रामावतार गुर्जर, सुभाष बराला, सन्तोष जांगिड़, विजय कुमार सोनी सहित कई पदाधिकारियों ने भाग लिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !