दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवाया, गुरुवार सुबह दोनों का पोस्टमार्टम होगा
नीमकाथाना-इलाके के आगवाड़ी फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर 108 एम्बुलेंस एव कोतवाली पुलिस मोके पर पहुँची। दोनो को गंभीर हालत में नीमकाथाना कपिल अस्पताल मे लाया गया। जहाँ दोनो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
|
घटना की जानकारी लेते पुलिस उपाधीक्षक सोनी |
कोतवाली थाना एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि आगवाड़ी फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवारों की घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पहुचने से पहले ही 108 एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुचाया गया।
|
अस्पताल में मौके पर भीड़ जमा |
दोनो युवक रिश्ते में चाचा भतीजा बताए जा रहे है। घटना को लेकर पुलिस उपाधीक्षक रामावतार सोनी भी अस्पताल में पहुचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी। गुरुवार सुबह दोनो के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।घटना को लेकर मोके पर भीड़ जमा हो गई।अस्पताल पहुचने पर जानकारी मिली कि मालावाली निवासी जगदीश कुमार व सुभाष गम्भीर रूप से घायल अवस्था मे थे। जगदीश ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया वहीं सुभाष को कपिल अस्पताल में भर्ती करवाया जहा उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी।