गहलोत ने मुख्यमंत्री और पायलट ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 12 दलों के नेता पहुंचे

0
- अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने
- समारोह में मनमोहन, राहुल, शरद पवार, चंद्रबाबू नायडू, तेजस्वी यादव, स्टालिन, फारुक अब्दुल्ला मौजूद थे

जयपुर- अशोक गहलोत ने सोमवार को राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल कल्याण सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। वे तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ के दौरान सचिन लाल पगड़ी बांधे हुए थे। समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुईं। शपथ ग्रहण में संभावित महागठबंधन के 12 दलों के नेता नजर आए।

 

गहलोत-पायलट के शपथ ग्रहण में कांग्रेस से राहुल, मनमोहन के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, पुड्डुचेरी के सीएम वी नारायणसामी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कुमारी शैलजा, जतिन प्रसाद, नवजोत सिंह सिद्धू मौजूद थे। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी मौजूद नहीं थीं।

अशोक गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह में दिखी विपक्षी एकता, महागठबंधन के दिए संकेत

12 अन्य दलों के नेता शपथ ग्रहण में पहुंचे

  • राकांपा : शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल
  • तेदेपा : चंद्रबाबू नायडू
  • जेडीएस: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी
  • हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा: जीतनराम मांझी
  • नेशनल कॉन्फ्रेंस: फारुक अब्दुल्ला
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा : हेमंत सोरेन
  • झारखंड विकास मोर्चा : बाबूलाल मरांडी
  • राजद : तेजस्वी यादव
  • लोजद : शरद यादव
  • द्रमुक : स्टालिन, कनिमोझी और टीआर बालू
  • सपा : राजेश कुमार (विधायक)
  • असम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट : बदरुद्दीन अजमल

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे निजी वजहों से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाए। अखिलेश ने ट्वीट करके बताया कि उनके प्रतिनिधि के तौर पर विधायक राजेश कुमार पहुंचे।

67 साल की उम्र में तीसरी बार मुख्यमंत्री बने गहलोत

अशोक गहलोत 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। तब उनकी उम्र 47 थी। इसके बाद 2008 में उन्हें सत्ता की कमान मिली। तब वे 57 साल के थे। उनकी अभी उम्र 67 साल है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !