नीमकाथाना- शाहपुरा रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश मोदी के समर्थन में सभा हुई। व्यापारियों ने मोदी का सम्मान किया। सुरेश मोदी ने व्यापारियों से समर्थन मांगा। व्यापारियों ने भी भरोसा दिलाया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता दौलतराम गोयल ने भी संबोधित किया।
उन्होंने मोदी के पक्ष में सहयाेग मांगा और कहा कि हर वर्ग के विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे। पालिकाध्यक्ष त्रिलोक दीवान ने कहा कि उनके खिलाफ अनर्गल आरोप लग रहे हैं। उनका खंडन करते हैं। वे कांग्रेस के सिपाही हैं। महेश मेगोतिया, प्रधान सिक्को देवी, पूर्व पालिकाध्यक्ष केशव मोदी, पालिका उपाध्यक्ष राजेंद्र मेहरानियां ने भी संबोधित किया। सभा में अनेक लोग मौजूद थे।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhafi8b0F2LlgEYjvlhyphenhyphene56P_shGuz2ZKHVkRVLKqY4_RndBuUOoS3wVebIYGMiG6bRM8imOUtYO97hMPF2Xe6v413FXj7TsXX88RZu148brF9NG3F3Ob6-0mK1-eu5HB1GdxkWEDfj_Jo/s400/new+logo.jpg)