पाटन: कॉलेज छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, जयपुर रैफर करते समय हुई माैत

0
पाटन: ग्राम पांचू खरकडा में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक घायल हो गए जिनमें से एक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने दोनों को पाटन अस्पताल पहुंचाया। पाटन अस्पताल में हालात ज्यादा बिगड़ने पर दोनों को जयपुर रैफर कर दिया गया।


जयपुर ले जाते समय एक युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार पांचू खरकडा निवासी विक्रम शर्मा और कुलदीप गुर्जर को मंगलवार दोपहर लबोडा जोहडा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए।

जयपुर ले जाते वक्त कुलदीप गुर्जर ने दम तोड़ दिया। कुलदीप कोटपूतली कॉलेज का छात्र था। वह दो भाईयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता मजदूरी कर बच्चों का पढ़ा रहे थे। इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)
विज्ञापन


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !