चला: गौरव पथ निर्माण कार्य को विवाद कर दो घंटे रोका गया

0
चला: ग्राम गुहाला में गौरव पथ निर्माण को लेकर रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। लोगों ने गौरव पथ निर्माण कार्य बंद करवा दिया। सूचना मिलते ही तहसीलदार सरदारसिंह गिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया।

source-google
इस विवाद में करीब दो घंटे निर्माण कार्य रुका रहा। दोपहर को अस्पताल के पास निर्माण को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि अस्पताल के कब्जे वाली जगह ज्यादा ली जा रही है। मांगीलाल चौहान के नेतृत्व में विरोध किया गया। चार लोगों को पुलिस ने पाबंद किया है। सरपंच गोपाल सैनी, माकपा नेता ओमप्रकाश सैनी व नृसिंहपुरी  ने भी ग्राम पंचायत पर पक्षपात के आरोप लगाए हैं।

गौरतलब है कि गुहाला में बस स्टैंड से बाजार तक अतिक्रमण तोड़ा गया। कई पुरानी हवेली भी तोड़ कर गौरव पथ शुरू कराया गया है। रास्ता पहले13 फीट था, जिसे अब 24 फीट किया गया है। सोमवार को सरपंच गोपाल सैनी के नेतृत्व में एसडीएम जेपी गौड़ को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ग्रामीणों द्वारा कार्रवाई में रसूखदारों को फायदा पहुंचाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)
विज्ञापन


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !