नीमकाथाना में शुरू की रथ यात्रा, बेटी बचाओ संदेश लेकर पहुंचेगी गाँव-गाँव

0
नीमकाथाना: शहर से The Daughter's of New India के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सप्ताह के दौरान बेटियाँ बचाने का संदेश देने के लिए सोमवार को रथ यात्रा रवाना हुई। पंचायत समिति कार्यालय में एसडीएम जेपी गौड़ ने इस यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

नीमकाथाना में शुरू की रथ यात्रा, बेटी बचाओ संदेश लेकर पहुंचेगी गाँव-गाँव
source- neemkathana bhaskar
यह रथ यात्रा पंस पाटन की 20 ग्राम पंचायतों में बेटी बचाओ का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगी। सीडीपीओ संजय चेतानी के अनुसार रथ यात्रा के माध्यम से 9 से 14 अक्टूबर तक गांव-गांव पहुंचकर बेटी बचाओ का संदेश दिया जाएगा।

पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर व कन्या भ्रूण हत्या रोकने के उपायों व लिंग असंतुलन पर चर्चा की जाएगी। ग्रामीणों को भ्रूण हत्या नहीं करने व बेटी बचाओ की शपथ भी दिलाई जाएगी। रथ यात्रा के गांव में पहुंचने पर हस्ताक्षर व वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

रथ यात्रा को रवाना करते समय नीमकाथाना तहसीलदार सरदार सिंह गिल, बीडीओ सुमेर सिंह, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी महेन्द्र यादव, महिला पर्यवेक्षक अरुणा राजपूत, मीना यादव, सरोज इन्दुलिया, विमला वर्मा, मंजूलाखीवाल आदि लोग शामिल हुए। 
Tags

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)
विज्ञापन


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !