नीमकाथाना में पानी के लिए महिलाओं ने एक घंटे रास्ता जाम कर किया प्रदर्शन

0
नीमकाथाना शहर के वार्ड 23 की बजरंग कॉलोनी में सात साल से पानी की समस्या है। इससे लोग परेशान हैं। मामले में शुक्रवार को दर्जनों महिलाओं ने विधायक निवास बाजौर हाउस के सामने रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। यहां आक्रोशित महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की।
नीमकाथाना में पानी के लिए महिलाओं ने एक घंटे रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया
करीब एक घंटे बाद पुलिस की समझाइश पर मामला शांत हुआ। प्रदर्शनकारी महिलाएं एसडीएम से भी मिली और ज्ञापन सौंपा। रास्ता जाम करने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। दरअसल कॉलोनी में पेयजल सप्लाई की भूमिगत लाइन बंद है। इससे घरों तक पानी नहीं आ रहा।

स्थानीय लोगो का आरोप है कि शहरी पुनर्गठित पेयजल योजना के तहत डाली जा रही नई पाइप लाइन भी उनकी कॉलोनी में नहीं डाली जा रही है। इसी को लेकर लोगों में संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ गुस्सा है। कॉलोनी के लोग टैंकरों से पानी खरीद रहे हैं।

गौरतलब है कि चार दिन पहले लोगों ने मामले को लेकर एसडीएम को ज्ञापन साैंपा था। उसमें 27 अक्टूबर तक समाधान नहीं होने पर धरना व अनशन की चेतावनी दी थी। मामले में समाधान नहीं होने पर महिलाएं सड़क पर उतरी। एसडीएम जेपी गौड़ ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

बाजौर हाउस के समाने रोड जाम करने से संतोषी माता मंदिर के श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। यहां शुक्रवार को मेला भरता है। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों काे डायवर्ट कर निकाला।

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)
विज्ञापन


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !