नीमकाथाना की पाँच प्रमुख ख़बरें

0
➀ पहाड़ी पर शव मिला, शिनाख्त नहीं 

पाटन: ग्राम बक्शीपुरा के पहाड़ों में शव मिला है। शनिवार शाम करीब छह बजे गांव के चरवाहे पहाड़ी पर अपनी बकरियां ढूंढ़ने गए थे, तभी वहां शव पड़ा देखा। उन्होंने पहाड़ी से नीचे आकर गांव वालों को बताया तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पाटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की उम्र करीब 30 साल है। उसने नीले रंग की मोटे चैक की शर्ट और काले रंग की पेंट पहनी हुई है। पुलिस को शव के पास से कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली है।

➁ घरों में पानी नहीं आने पर विरोध किया 

नीमकाथाना: वार्ड 8 जोशी मोहल्ला में पाइप लाइन के जरिए घरों तक पानी नहीं पहुंचने के मामले में शनिवार को महिलाओं ने विरोध किया। उनकी मांग है कि वार्ड में नई लाइन डाली जाए। जिससे सभी घरों तक पानी पहुंच सके। मोहल्ले में ऊंचाई वाले घरों तक पाइप लाइन से पानी पहुंच पाता है। नई लाइन के मिलान कार्य में लगे कार्मिकों को महिलाओं का विरोध झेलना पड़ा। कॉलोनी के लोगों ने काम रुकवा दिया।

निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आज 

नीमकाथाना | सर्वसमाज व ब्राह्मण महासभा की ओर से रविवार को खेतड़ी मोड़ स्थित संकल्प परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगेगा। संगठन के अध्यक्ष भवानीशंकर शर्मा ने बताया कि 18वां चिकित्सा जांच एवं परामर्शशिविर सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगा।

➃ तीन दिन बाद भी नहीं कोई गिरफ्तारी 

खंडेला: वार्ड 14 में बुधवार को बारूद की गोलियां बनाते समय हुए विस्फोट में दो सगी बहनों की मौत के 72 घंटे बाद भी पुलिस द्वारा किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। न ही किसी तरह का ज्वलनशील पदार्थ व बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने बुधवार को महज दो-तीन जगहों पर तलाशी लेकर इतिश्री कर ली। हादसे के जिम्मेदार अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। मामले कि जांच नीमकाथाना सदर थाने के सीआई करणीसिंह को सौंपी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जांच चल रही है।

➄ सवारियों से खचाखच भरी जीप की छत से गिरने पर दो छात्र घायल, एक रैफर

नीमकाथाना: नयाबास में सराय रोड़ पर शनिवार को जीप की छत से गिरने से दो छात्र घायल हो गए। दोनों को कपिल अस्पताल लाया गया। जहां से छात्र अशोक को गंभीर हालात में जयपुर रैफर किया गया। वह गोरधनपुरा की ढाणी पिरोहतवाली का रहने वाला है। दूसरा छात्र सुभाष बाघोली निवासी है।

जानकारी के मुताबिक दोनों छात्र यहां से जीप में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। जीप सवारियों से खचाखच भरी थी। इसके चलते करीब आधा दर्जन लोग जीप की छत पर बैठ गए। सुभाष व अशोक भी छत पर बैठे थे। नयाबास के समीप सराय रोड़ पर तेज रफ्तार जीप के सामने बकरी आ गई। अचानक ब्रेक लगाने पर जीप अनियंत्रित हो गई। तभी छत पर बैठे पांच छात्र नीचे गिर गए। लोगों ने उनको संभाला और अस्पताल पहुंचाया। अशोक को गंभीर चाेट लगने पर जयपुर रैफर किया गया।

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)
विज्ञापन


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !