गुहाला में गौरवपथ निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा, लोगों ने अतिक्रमण हटाया

0
नीमकाथाना: चला-गुहाला के गौरव पथ का निर्माण अब जल्द ही शुरू होने वाला है। इसमें बाधक बन रहे अतिक्रमण को लोग खुद ही तोड़ने लगे है। अतिक्रमण मामले में ग्राम पंचायत की ओर से सभी को नोटिस जारी किया था।

बुधवार को अस्पताल के सामने से अतिक्रमण हटा लिया गया।। जानकारी के मुताबिक गुहाला में अतिक्रमण की बड़ी समस्या है। इसी के चलते कई दिनों से स्वीकृत गौरव पथ नहीं बन पा रहा। मामले में पंचायत की शिकायत पर जिला कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।

एसडीएम जेपी गौड़ ने नपती की कार्रवाई करवाई थी। शेष रहे अतिक्रमण को प्रशासन गुरुवार को तोड़ेगा। गौरतलब है कि अतिक्रमण के चलते कई बार मरीज जाम में फंस जाते है। इससे लोग परेशान होते हैं। 

إرسال تعليق

0تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
إرسال تعليق (0)
विज्ञापन


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !