पलसाना- प्रदेश में आये दिन चोरियाँ होती है तो वहीँ चोर भी पुलिस से खौफ नहीं खाते। गोवटी ग्राम में बुधवार देर रात चोर दो सूनी हवेलियों से सामान ले चुरा ले गए। इस चोरी की घटना के बाद चोरी के ग्राफ में और इजाफा हो गया।
जानकारी के अनुसार बनवारी लाल नारनौली लम्बे समय से उड़ीसा रहते हैं। उनके मकानों की देखभाल योगेश कुमार त्रिवेदी करते हैं। वहीँ रामलखन झारखंड रहते हैं। उनकी हवेली की सार-संभाल रामकरण घीया करते हैं।
बुधवार रात चोर दोनों हवेलियों केमुख्य प्रवेश द्वार पर लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसे और अंदर के मकानों के ताले तोड़कर बर्तन, कपड़े वगैरह पर हाथ साफ़ कर दिया। बनवारीलाल नारनौली के मकान में रखी लोहे की तिजोरी के भी ताले तोड़ दिए। उसमें क्या सामान था, यह परिवार वाले ही बता सकेंगे।
दोनों के मकान पास-पास ही है। गुरुवार सुबह मकान के ताले टूटे देखकर खाटूश्यामजी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।
गौरतलब है कि गोवटी में पिछले महीने पोखरमल कुमावत एवं सीताराम तांबी की दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। पुलिस गश्त नहीं होने के कारण लोगों ने अपने स्तर पर चौकीदार की व्यवस्था कर गांव में पहरा शुरू किया था। प्रति घर एवं दुकान से 50 रुपए चौकीदार को देने की व्यवस्था है। बुधवार को चौकीदार अपने गांव चला गया और वारदात हो गई।
source- gooogle

- ऐसी ही अपने क्षेत्र की ताजा ख़बरें सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Digital Neemkathana App गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध।