पाकिस्तान की सरकारी वेबसाइट हुई हैक, तिरंगे के साथ लिखा जन-गण-मन

0
नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला केवल सीमा पर और क्रिकेट के मैदान में ही नहीं है। बल्कि यह साइबर स्पेस पर भी है। भारत पाकिस्तान के बीच 36 का आंकड़ा चलता रहता है। अब एक नया मामला उभर कर सामने आया है। पाकिस्तान की सरकारी वेबसाईट हैक कर ली गई है। समाचार एजेंसी ने ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि की है।
पाकिस्तान की सरकारी वेबसाइट हुई हैक, तिरंगे के साथ लिखा जन-गण-मन
source- google images

अज्ञात हैकरों ने पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट हैक करके उसके वेब पेज पर भारत का राष्ट्रगान तथा आने वाले स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं पोस्ट कर दी। पाकिस्तान की ऑफिसियल वेबसाइट pakistan.gov.pk  पर भारतीय समयानुसार सुबह तक़रीबन 3 बजे ‘‘Hacked by NEO-H4CK3R’’ संदेश दिखाई  था। हैकरों ने तीन रंगों में अशोक चक्र के साथ भारत के स्वतंत्रता दिवस का संदेश पोस्ट किया था।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब पाकिस्तान की सरकारी वेबसाइट हैक की गई हो। दो महीने पहले ही पाकिस्तान सरकार की 30 वेबसाइट्स हैक हो चुकी थी।

pakistan.gov.pk वेबसाइट को जैसे ही कोई ओपन करता है तो उसमें 15 अगस्त happy independence day लिखा दिखाई देता है। अशोक चक्र की फोटो के साथ शहीदे आजम भगत सिंह और महात्मा गांधी की फोटो भी दिखाई पड़ती है। साथ ही नीचे भारत का पूरा राष्ट्रगान लिखा हुआ है। हालांकि बाद में सरकार को पता चलने के बाद इसे हटा दिया गया।

इस्लामाबाद में विदेश कार्यालय और नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो कई बार भारतीय वेबसाईट भी पाकिस्तानियों के निशाने पर होती है।  इसलिए हम कह सकते है कि भारत पाकिस्तान साथ मुकाबला हर क्षेत्र में है। और भारत के सामने हर बार पाकिस्तान को हार ही मिलती है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !