सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को ही मारी गोली, हालत बेहद गंभीर

0
आज सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन 204 के एक जवान ने करणपुर कैंप में अपनी सर्विस रायफल से खुद को ही गोली मार ली। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को ही मारी गोली, हालत बेहद गंभीर
सीआरपीएफ जवान को गंभीर हालत में महारानी अस्‍पताल लाया गया  source- google images
गोली लगने के तत्काल बाद घायल जवान को उसके साथी जगदलपुर के महारानी अस्पताल ले जाया गया।  जवान को यहां भर्ती कर उसका प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन जब हालत गंभीर होने लगी तो बेहतर उपचार के लिए उसे हेलिकॉप्‍टर से रायपुर रैफर कर दिया गया। जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है।

दक्षिण बस्तर (छत्‍तीसगढ़) के डीआईजी पी. सुंदरराज के अनुसार जवान का नाम विजय भास्कर है। जो कि कल ही एक महीने की छुट्टी बिताकर अपने घर से लौटा था। आन्ध्रप्रदेश के अनंतपुरम का करने वाले जवान की कुछ समय पहले सगाई हुई थी। किसी कारणवश सगाई टूट गई जिसके कारण वह थोड़ा चिंतित हो गया। सगाई टूटने की खबर उसे हाल ही में मिली थी।

आज कैंप के कमरे में जवान अकेला मौजूद था। उस दौरान उसने अपने आपको गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में रह रहे दूसरे जवानों ने घायल जवान को तत्काल महारानी अस्पताल के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि जवान के सीने और बाईं आंख में गोली लगी है। 

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !