पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक व्यक्ति ने लगाई फांसी

0
नीमकाथाना: सोमवार रात को भूदोली के उदयसिंहनगर में पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने परेशान होकर फांसी लगा ली। मृतक जयसिंह (45) पुत्र राजेंद्रसिंह कई दिनों से परेशान चल रहा था उसकी पारिवारिक स्थति ठीक नहीं थी। इस वजह से वह रात को अपने नए मकान में कमरे में कुंदे पर फांसी का फंदा लगाकर झूल गया।
पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक व्यक्ति ने लगाई फांसी
source- google images                               symbolic photo
जब सुबह हुई तो कमरे में शव लटका देखकर परिवारजन ने पुलिस को फ़ौरन इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर राजकीय कपिल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच कई बार झगड़ा होता था। जिस कारण पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। बाद में परिवार के लोग उसे समझा बुझा कर वापस लेकर आए। दोनों के बीच सुलह कराने के प्रयास भी हुए। लेकिन कोई फायदा परिणाम नहीं निकला।

परिजनों के अनुसार कि जयसिंह शराब का आदी था। रक्षाबंधन के दिन शाम को झगड़े के बाद वह खेत में बने अपने नए घर में चला गया। उसका बेटा विशाल रात को खाना लेकर गया था। करीब 11 बजे तक वह अपने पिता के साथ रहा, लेकिन जयसिंह ने खाना नहीं खाया।

पारिवारिक कलह के चलते उसने देर रात को फांसी लगाकर जान देदी। जयसिंह के एक लड़का व दो लड़की है। रक्षाबंधन पर जयसिंह का मोबाइल को लेकर अपनी पत्नी से झगड़ा भी हुआ था। पुलिस का मानना है कि पति-पत्नी के बीच मोबाइल को लेकर होना फांसी की वजह बना।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !