आने वाली फिल्म 'कृष 4' में रितिक के साथ नजर आयेगी ये एक्ट्रेस

0
कृष 3 के हिट जाने पर राकेश रोशन ने अब कृष 4 पर स्क्रिप्ट लिखना शुरू कर दिया है। कृष की पिछली सीरीज में प्रियंका चोपड़ा का अहम किरदार रहा है साथ साथ कंगना ने भी बढ़िया रोल प्ले किया था। अब चर्चा का विषय ये है कि आने वाली अगली फिल्म कृष 4  में एक्ट्रेस का रोल किसे दिया जाएगा ? ऋतिक रोशन की पिछली मूवी काबिल की बात करें तो यह काफी अच्छी फिल्म साबित हुई। जिसमें ऋतिक का साथ दिया था, यामी गौतम ने।
आने वाली फिल्म 'कृष 4' में रितिक के साथ नजर आयेगी ये एक्ट्रेस
                                                                    source- google images

यामी गौतम को पिछली बार रितिक रोशन के साथ फिल्म 'काबिल' में देखा गया,और अब ऐसा लग रहा है कि वह एकबार फिर से इस ऐक्टर के साथ फिल्म में दिखाई दे सकती हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'कृष 4' के लिए यामी गौतम से संपर्क किया गया है।

हाल में दिए गए एक इंटरव्यू में यामी ने रितिक के पर्फेक्शन के साथ काम करने की काफी तारीफ की और बताया कि वह रितिक के साथ काम करना बहुत पसंद करती हैं। यामी ने कहा, 'रितिक बहुत मेहनती, उत्साही और पर्फेक्शनिश्ट ऐक्टर हैं। वह साथ में काम कर रहे ऐक्टर्स को भी सुधार के लिए प्रोत्साहित करते हैं। मैंने उनके साथ काम किया है और वह अपने काम को हमेशा सुधारने की कोशिश करते रहते हैं।'

आने वाली फिल्म 'कृष 4' में रितिक के साथ नजर आयेगी ये एक्ट्रेस
                                                        source- google images
हालांकि दूसरी और रितिक के पिता राकेश रोशन ने मीडिया से बात करते हुए इन रिपोर्ट्स को केवल अफवाह बताया है। उन्होंने कहा, 'हम अभी भी कृष 4 की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। जब यह काम पूरा हो जाएगा तब फिल्म की कास्ट और अन्य क्रू का चुनाव किया जाएगा। अभी तक इस फिल्म के लिए किसी से भी संपर्क नहीं किया गया है।'

खै़र, लोगों को 'काबिल' में रितिक और यामी की जोड़ी काफी अच्छी लगी थी और हम उम्मीद करते हैं कि ये दोनों साथ में और भी फिल्में करेंगे।
Source- NBT

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !