क्या आप जानते हैं भारत के ये अनसुलझे रहस्य !

0
बीते कुछ सालों में तकनीक और विज्ञान के विकास के साथ-साथ इंसानी जीवन को कई तरह की सहूलियतें उपलब्ध हुई हैं।  ऐसी सुविधाओं की ही वजह से आज बड़ी आसानी से मानव अपनी जीवनशैली व्यतीत कर रहा है। इतना ही नहीं पहले जिन सवालों के जवाब खोजने में पूरा जीवन लगा दिया जाता था, अब वह सवाल चुटकी में हल कर दिए जाते हैं। कुछ ही समय में उन गुत्थियों को भी सुलझा लिया जाता है जिनके लिए कभी बेवजह के तर्क दिए जाते थे।

आप भी जानिए भारत के अनसुलझे रहस्य !
                                                             source- google images

लेकिन इतना सब होने के बाद आज भी कुछ रहस्यमयी सवाल या कहें परिस्थितियां ऐसी हैं जिन्हें सुलझाया नहीं जा सका है। ऐसा क्यों हुआ या ऐसा क्यों हो रहा है, इस सवाल तक पहुंचा भी नहीं जा सका है। आज हम बात करने जा रहे हैं ऐसी ही कुछ प्रख्यात जगहों की जिनके रहस्यों ने विज्ञान चुनौती दी है

हवा में उड़ता पत्थर (शिवपुर):

एक पत्थर भला हवा में कैसे उड़ सकता है ? लेकिन ये आज भी एक राज ही बना हुआ है। हम बात कर रहे हैं पुणे (महाराष्ट्र) में स्थित शिवपुर गांव में एक मकबरे की जहां यह पत्थर मौजूद है। जिसका रहस्य आज तक किसी को समझ नहीं आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मकबरा कमर अली नामक एक व्यक्ति का है, जिसके पास कई अलौकिक ताकतें थीं।  जब वह मरने वाला था तो उसने यह कहा था कि उसकी कब्र के पास एक पत्थर रख दिया जाए।

आप भी जानिए भारत के अनसुलझे रहस्य !
यही पत्थर आज रहस्यमयी उड़ता पत्थर के नाम से जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर 11 लोग इस पत्थर पर अंगुली रखकर कमर अली दर्वेश का नाम पुकारते हैं तो यह पत्थर अपने आप ही हवा में उड़ने लगता है। इस पत्थर का वजन करीब 200 किलो है और इतना भारी पत्थर हवा में कैसे उड़ जाता है यह बात किसी को समझ नहीं आई।

मैग्नेटिक हिल (लद्दाख):

पहाड़ी पर अगर कोई वाहन खड़ा हो तो वह नीचे की तरफ दौड़ता है लेकिन भारत का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में स्थित मैग्नेटिक पहाड़ी एक ऐसी जगह है जहां पर अगर कोई गाड़ी न्यूट्रल करके खड़ी कर दी जाए तो वह नीचे की ओर नहीं बल्कि पहाड़ी के ऊपर की ओर चल पड़ती है।
आप भी जानिए भारत के अनसुलझे रहस्य !
                                                                source- google images
गाड़ी लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ऊपर की ओर चढ़ने लगती है। ना सिर्फ गाड़ियां बल्कि आसमान से उड़ने वाले जहाज भी इस गुरुत्वाकर्षण शक्ति से खुद को बचा नहीं पाते। कोई इसे गुरुत्वाकर्षण शक्ति कहते हैं तो कुछ इसे सिर्फ एक भ्रम मानते हैं लेकिन इस पहाड़ी का रहस्य सुलझाया नहीं जा सका है।

शनि मंदिर (शिंगड़ापुर):


आप भी जानिए भारत के अनसुलझे रहस्य !
                                                              source- google images
शिरडी (महाराष्ट्र) से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर शिंगड़ापुर नामक एक छोटा सा गांव है। शनिदेव के विश्वविख्यात मंदिर की वजह से इस स्थान पर लोगों की आवाजाही लगी ही रहती है। आपको यकीन नहीं होगा कि इस गांव के किसी भी घर में बाहर का दरवाजा नहीं है। यहां के स्थानीय लोग अपने घरों में ताले नहीं लगाते, घर में कितना ही कीमती सामान क्यों ना पड़ा हो वह उन्हें लॉकर या तालों में बंद करके नहीं रखते क्योंकि उनकी आस्था शनि देव में अटूट है और वह ऐसा मानते हैं कि शनिदेव उनकी रक्षा करेंगे।

रूपकुंड झील:


आप भी जानिए भारत के अनसुलझे रहस्य !
                                                           source- google images
हिमालय पर्वतमाला के दुर्गम स्थल के बीचो-बीच स्थित रूपकुंड झील के आसपास करीब 200-300 मानव धड़ पाए गए हैं।  इस स्थान को एक सामूहिक कब्रगाह के तौर पर जाना जाता है लेकिन कोई यह नहीं जान पाया कि इतने लोग यहां आए कहां से और अगर आए तो सभी की मृत्यु यहां कैसे हो गई। इस स्थान पर पहुंचना आसान नहीं है इसी वजह से यहां कोई नहीं आता-जाता लेकिन 300-400 मानव धड़ मिलना अपने आप में हैरानी का विषय है। 
Tags

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !