सिर दर्द दूर करने के 3 घरेलू उपाय जो हैं, काफी फायदेमंद

0
सिर दर्द एक वो मुसीबत है जिसका सामना आप आये दिन करते रहते हैं। सिर दर्द वो समस्या जो अगर एक बार हो जाए तो आप अपना कोई भी काम ठीक-ठाक ढंग से पूरा नहीं कर पाते। कई बार किसी जरूरी काम को पूरा करते वक्त अचानक ही सिर में दर्द होने लगता है तो आप इस झंझट से बचने के लिए तुरंत सिर दर्द की दवा खा लेते हो। क्या आप जानते है इन दवाओं से आपके शरीर पर कितना बुरा असर पड़ता है। अक्सर ये दवाएं ड्रग्स की बनी होती है जिससे आपका सर दर्द तो होता रहता है पर ये दवाएं आपकी नसों को ब्लॉक कर देती हैं जिससे आपको दर्द का पता नहीं चलता। और धीरे-धीरे सिर दर्द होने पर तुरंत दवा खाना हमारी आदत बन जाती है।

सिर दर्द दूर करने के 3 घरेलू उपाय जो काफी हैं फायदेमंद
                                                     source- google images

सिर में दर्द होने पर हमेशा दवा खाना ही सही उपाय नहीं है। ऐसे कई घरेलू उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप सिर दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

आज हम आपको आपको ऐसे ही 3 घरेलू उपाय बता रहे हैं जो आपको सिर दर्द में राहत देंगें।

1. लौंग
सिर दर्द दूर करने के 3 घरेलू उपाय जो काफी हैं फायदेमंद
                                                        source- google images

लौंग सिरदर्द में बेहद ही कारगर है। आपके सर में दर्द होने पर एक साफ़ कपड़ें में कुछ लौंग तोड़कर डाल लें। अब कुछ समय तक इसे सूंघते रहे। थोड़ी देर में सिर दर्द से आराम मिल जाएगा।


2. दालचीनी
सिर दर्द दूर करने के 3 घरेलू उपाय जो काफी हैं फायदेमंद
                                                          source- google images

सिर में दर्द होने पर में दालचीनी का उपयोग भी काफी फायदेमंद रहता है। आप पहले से दालचीनी को पीस पर पाउडर बना कर रखें। सर में दर्द होने पर इसमें थोड़ा पानी मिलाएं। ऐसा करने से एक गाढ़ा पेस्ट बन जाएगा। अब इस पेस्ट को अपने सिर पर लगाएं और तकरीबन 15-20 मिनट के लिए लेट जाएं। जब समय पूरा हो जाए तो गुनगुने पानी से सिर धो लें।

3. अदरक

सिर दर्द दूर करने के 3 घरेलू उपाय जो काफी हैं फायदेमंद
                                                                  source- google images

अदरक  में भी सिर दर्द को दूर करने के गुण विद्यमान है अदरक से रक्त वाहिकाओं में आने वाली सूजन कम होती है। अदरक को पानी में खूब उबालें और इसका सेवन करें। सिर दर्द की समस्यां होने पर अदरक खाने से काफी फायदा मिलता है। अदरक और नींबू के रस को एकसमान मात्रा में मिलाएं और इसका सेवन करें। इसकी जगह आप अदरक के फ्लेवर वाली कैंडी भी खा सकते हैं। । ऐसा करने से भी आपको सिर दर्द में लाभ मिलेगा।

इस तरह इन घरेलू उपायों की मदद से आप सिर दर्द से तुरंत छुटकारा पा सकते हैं।
source- wahgajab

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !