भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा: राजस्थान सरकार हर पायदान पर फैल, वक्ता बोलें जनता सरकार को बदलने के मूड में हैं, कमल खिलाने का संकल्प लिया

0
नीमकाथाना: कांग्रेस सरकार हर पायदान पर फैल हो चुकी, प्रदेश में महिला अत्याचार, पेपर लीक, भ्रष्टाचार चरम सीमा पार हैं, महंगाई राहत कैंप में बिजली मुफ्त के दावे करने वाली सरकार बिजली कटौती में पास हो चुकी हैं, ये बात नीमकाथाना पहुंची भाजपा संकल्प यात्रा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने कही। संकल्प यात्रा का पूर्व राज्यमंत्री प्रेमसिंह बाजौर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में यात्रा का स्वागत सत्कार करते हुए कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। वहां बैठे सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्थन देते हुए आगामी चुनावों में कमल को खिलाने का विश्वास दिलाया। भाजपा राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं को ठगा है। किसानों से झूठे वादे किए हैं। प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध और अत्याचार बढ़ गए हैं। इसलिए अब जनता इस सरकार को बदलने के मूड में है।

विस प्रत्याशी बोपिया अपने समर्थकों के साथ ली भाजपा की सदस्यता
भाजपा संकल्प यात्रा में नेहरू पार्क में आयोजित आमसभा के बाद विस प्रत्याशी कांग्रेस नेता करण सिंह बोपिया, किसान नेता भगवान लाठर, विक्रम गुर्जर दयाल का नांगल, सरपंच प्रतिनिधि काशीराम सिर्वा, विनोद मीणा सरपंच माँकड़ी, हज़ारी गुर्ज़र पूर्व सरपंच बागाला, रामवतार सरपंच बोपिया, कैलाश गुर्जर पूर्व सरपंच, संदीप मीणा गाँवली, सुनील खटाना, विजेंद्र चाड, कालू ख़ान, उस्मान ख़ान सहित बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा परिवार का दामन थाम लिया। सभी का पार्टी का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।

जेसीबी मशीनों से यात्रा का स्वागत
भाजपा नेता रघुवीर सिंह तंवर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बंधा की ढाणी में स्वागत किया। इससे पूर्व आमसभा आयोजित हुई। जेसीबी की सहायता से यात्रा का फूल बरसाकर अभिनंदन किया गया। तंवर नीमकाथाना से विधानसभा चुनावों में भाजपा की टिकिट की दावेदारी कर रहे है। वहीं गौशाला के पास विष्णु चेतानी ने भी स्वागत किया। यात्रा नेहरू पार्क पहुंचने से पूर्व रास्ते में वीरांगना कविता सामोता की अगुवाई में स्वागत किया गया। शहीद होशियार सिंह सामोता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद तय समय से करीब 4 घंटे देरी से नेहरू पार्क में यात्रा पहुंची।
ये रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, सीकर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मोदी, पूर्व विधायक फुलचंद गुर्जर, भाजपा नेता डॉ आरएस जाखड़, विरंगना कविता सामोता, शरद दीवान, दौलत राम गोयल, राजेश गुर्जर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !