आशु गुर्जर ने बताया कि राजस्थान में हो रहे महिला उत्पीडन, भ्रष्टाचार एवं पेपर लीक से परेशान आमजन एवं विद्यार्थी की बात सरकार एवं प्रशासन अनदेखा कर रहीं हैं। आज राजस्थान में नागरिक सरकार के दोगलेपन से परेशान हो गए हैं। पदयात्रा में नीमकाथाना से निखिल चेतानी, मोहित मंडोली, सतीश गुर्जर, निखिल सैनी, विकास, धर्मपाल आदि कार्यकर्ता न्याय पदयात्रा में शामिल हुए।
नीमकाथाना की नगर कार्यकारिणी एबीवीपी की न्याय पदयात्रा में शामिल हुए
August 09, 2023
0
नीमकाथाना: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नीमकाथाना की नगर कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की न्याय पदयात्रा में शामिल हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नीमकाथाना के नगर मंत्री सुरेंद्र रावत ने बताया कि नीमकाथाना एवं पाटन से 15 कार्यकर्ताओं कि टीम आज सुबह पदयात्रा में लालसोट से यात्रा में शामिल हुए, जो बस्सी से होते हुए गांव गांव पदयात्रा निकाली।