भाजपा जनसंवाद कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं के बीच बना रही तालमेल

Sonu Roy
0
नीमकाथाना/पाटन: बबलू सिंह यादव

पाटन: भाजपा का पाटन के मदन मोहन मैरिज गार्डन में जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। जनसंवाद बैठकों का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं जनता एवं पदाधिकारियों के बीच आपसी तालमेल स्थापित करना है।भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है।पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हाथों को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना पडेगा। बैठक को संबोधित करते हुए नीमकाथाना के पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर ने कहा भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा सरकार ने महिलाओं,बुजुर्गों शिक्षकों, व्यापारियों, युवाओं, छात्र-छात्राओं के लिए बहुत सी योजनाएं लागू की हैं, आने वाले समय में ऐसी बहुत सी योजनाएं धरातल पर लागू की जाएंगी, जिससे आम व्यक्ति का जीवन स्तर सुधर सके।

बैठक में पूर्व विधायक बाजोर ने कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस राज में ना तो युवाओं का भविष्य सुरक्षित है और ना ही बहन, बेटियों की इज्जत सुरक्षित है। कांग्रेस सरकार अपनी तिजोरिया भरने में लगी हुई है। कांग्रेस का विकास से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है।इस दौरान बाजोर ने भाजपा कार्यकर्ता पर विगत रात को रॉयल्टी ठेकेदारों द्वारा जानलेवा हमला करने को लेकर रोष जताया।
 प्रेम सिंह बाजोर ने बताया कि रॉयल्टी के ठेकेदार भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करते हैं और जब पुलिस की मदद लेने के लिए जाते हैं तो अपराधियों को पकड़ने की जगह भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जाता है।बाजोर ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक-दो दिन में हम एसपी साहब से बात करने के बाद अगर पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो शांतिपूर्वक आंदोलन करेंगे। फिर भी पाटन पुलिस पीड़ित के साथ न्याय नहीं करती है तो हम सड़क को भी जाम करेंगे।

जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।बैठक के दौरान पूर्व विधायक फूलचंद गुर्जर,पाटन पंचायत समिति प्रधान सुवालाल सैनी,दौलत राम गोयल,सुमित फागना,सरपंच मनोज चौधरी,पूर्व सरपंच केदारमल सैनी,महेंद्र खटाना, विकास यादव, जसवंत सिंह सहित  अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !