वन विभाग बाटेंगा 1500 पौधे: खेल ग्राउंड पर पौधे लगाकर मनाया वन महोत्सव, पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई

Jkpublisher
0
नीमकाथाना: वन विभाग की ओर से वन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान हाई स्कूल के खेल ग्राउंड में अधिकारियों व कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से पर्यावरण के प्रति शपथ दिलाई गई।अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल महला ने बताया कि वन विभाग की ओर से वन महोत्सव मनाया गया। हाई स्कूल के खेल ग्राउंड में अधिकारियों कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया। पर्यावरण के प्रति शपथ दिलाई गई। 
वन विभाग करेगा 1500 पौधे भेंट
उन्होंने बताया कि वन विभाग की ओर से 1500 पौधे वितरित किए जाएंगे। जिनमें छात्र-छात्राओं को फलदार पौधे वितरित किए जाएंगे। साथ ही शेष बचे पौधे को स्कूल परिसर और खेल ग्राउंड में लगाए जायेंगे। 

पेड़ पौधों से मिलेगी ऑक्सीजन
खेल ग्राउंड में बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। जिनसे इन पौधों से आने वाले समय में लोगों को भरपूर ऑक्सीजन मिल सकेंगी। इस दौरान कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, रेंजर श्रवण बाजिया, विकास अधिकारी कृष्ण मुरारी छलिया, नगर पालिका ईओ नारायण गुप्ता, सीडीपीओ संजय चेतानी, सीबीईओ राधेश्याम योगी, प्रधानाचार्य रमेश कुमार, फॉरेस्टर हरलाल सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...
<

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !