एलएचवी व एएनएम ने रैली निकाली! 7 मांगों को लेकर विधायक मोदी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, महिला कार्यकर्ता बोलीं: हमारी मांगे माने सरकार

Jkpublisher
0
नीमकाथाना। राजस्थान राज्य एलएचवी व एएनएम एसोसिएशन के बैनर तले 7 सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थ्य महिला कार्यकर्ताओं ने विधायक सुरेश मोदी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। इससे पहले बरसात में ही महिला कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। जिसमें दिल्ली हो या राजस्थान वेतन भत्ता हो एक समान जैसे नारे लगाए।

ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा कुमारी ने बताया कि हमारी मांगों का आंदोलन पूरे प्रदेशभर में पिछली 1 मई से चल रहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व एलएचवी की विभिन्न मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के काम के प्रति निष्ठा, समर्पण व त्याग की भावना देखते हुए मांगे पूरी करें। 

मांगे नहीं मानी तो होगा आंदोलन 
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाती है फिर भी कई बार मांगों को लेकर वार्ता हुई, फिर भी मांगे नही मानी गई।अगर मांगे नही मानी गई तो प्रदेश स्तर पर धरना दिया जाएगा। इस दौरान एएनएम संतोष, रेखा, सुनीता, सरोज, सुलोचना, किरण, आशा, संतरा, भुनेश सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रही।

यह हैं मुख्य मांगे

1. महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का ग्रेड पे 2800 की जगह ग्रेड पे 3600 किया जाएं।

2. महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का पदनाम लेडी हेल्थ ऑफिसर व एल.एच.बी का पदनाम सीनियर लेडी हैल्थ ऑफिसर किया जाएं।

3.जिला अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहरी डिस्पेन्सरी केन्द्रों पर एलएमवी/ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का पद समाप्त किया जा रहा है, जिन्हें पुनः बहाल किया जाएं।

4. एएनएम व एलएचवी की पदोन्नति बंद पड़ी है, उनको चालू की जाएं।

5.एएनएम व एलएचबी का जॉब चार्ट जारी की जाएं व अतिरिक्त कार्यभार व मोबाईल एप से पूर्ण रूप से मुक्त किया जाएं।

6. महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को इन सर्विस के दौरान जीएनएम करने पर अध्ययन अवकाश 2 वर्ष की जगह 3 वर्ष का अध्ययन अवकाश स्वीकृत किया जाएं।

7. समस्त संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नियमित किया जाएं।



Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !