भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा: विष्णु के अवतार की झांकी सजाई, पुष्प वर्षा से स्वागत किया

Jkpublisher
0
नीमकाथाना। शहर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली। जिसमें शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा खेड़ापति बालाजी मंदिर से शुरू होकर शहर के भूदोली रोड़ होते हुए खेतड़ी मोड़, जिला अस्पताल के सामने, कपिल मंडी, सब्जी मंडी, सुभाष मंडी होते हुए पुलिया के नीचे से होकर जोशी कॉलोनी स्थित परशुराम मंदिर पहुँची। शोभायात्रा शाम साढ़े पांच बजे करीब शुरू हुई। 
ब्राह्मण समाज के विद्वानों ने यजुर्वेद मंत्रों का उच्चारण किया। शोभायात्रा में घोड़े, बग्गी और भगवान विष्णु के सभी अवतारों की झांकियां भी शामिल रही। इसके अलावा भगवान परशुराम की जीवित झांकी भी शोभायात्रा के साथ चली। शोभायात्रा में डीजे में बैंड बाजों के साथ महिलाओं ने व पुरुष नाचते गाते शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा का सामाजिक संगठनों, व्यापारी व जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 

इस मौके पर व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व विधायक सुरेश मोदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव, पुलिस उपाधीक्षक गिरधारीलाल शर्मा, पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, वीरांगना कविता समोता, विक्रम सिंह बाजोर, रघुवीर सिंह भूदोली, कोतवाली थानाधिकारी भंवरलाल कुमावत सहित कोतवाली पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !