उप कारागार में जेल प्रहरी धरने पर बैठे, महिला व एक प्रहरी की तबीयत बिगड़ी, वेतन बढ़ाने को लेकर चार दिनों से धरना जारी

Jkpublisher
0
नीमकाथाना। अखिल भारतीय राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले उप कारागार के समस्त कर्मचारियों ने वेतन विसंगतियों एवं राज्य सरकार के समझौते 2017 की पालना नहीं होने पर उपकारगार के सभी कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पिछले चार दिनों से धरने पर बैठे है। 
धरने पर बैठे कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती 
जानकारी मुताबिक मुख्य प्रहरी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि धरने पर बैठी महिला प्रहरी रितु सैनी व सुरेंद्र गुर्जर की तबीयत बिगड़ गई। जिनको राजकीय कपिल जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक जेल कर्मियों का आंदोलन जारी रहेगा। 

वेतन बढ़ाने की मांग
राजस्थान पुलिस के कर्मचारियों एवं जेल कर्मचारियों का वेतन सम्मान था, लेकिन 1998 के बाद राजस्थान पुलिस के कर्मचारियों का वेतन बढ़ा दिया गया जबकि जेल कर्मचारियों का वेतन कम कर दिया गया। साल 2013 में भी जेल कर्मचारियों के साथ भी अन्याय हुआ 2013 में राजस्थान पुलिस के कर्मचारियों को 1900 पे ग्रेड से बढ़ाकर 2400 पे ग्रेड कर दिया गया। जेल कर्मचारियों का वेतन 1800 पे ग्रेड से 100 रुपए बढ़ाएं उसके बाद 2017 में जेल कर्मियों एवं सरकार के बीच समझौता हुआ और कहा गया कि राजस्थान पुलिस के कर्मचारियों के समान वेतन दिया जाएगा, लेकिन आज तक वेतन नहीं बढ़ाया गया।

धरने पर बैठे अनिल कुमार, विनोद, विकास, दिनेश, माया अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अनशन पर बैठे है।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
विज्ञापन:   SMP SCHOOL   Kairwali

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !