हे.... मां! अबके बरस जल्दी आना:- दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन, विश्व कल्याण के लिए किया यज्ञ, निमोद में होगा विसर्जन

Jkpublisher
0



रिपोर्ट:-मनीष टांक/इंद्राज योगी
नीमकाथाना। शारदीय नवरात्र पर्व पर मंगलवार को नीमकाथाना के जोशी कॉलोनी में आयोजित 16 वें दुर्गा पूजा महोत्सव में मां देवी दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। माता सिद्धिदात्री सभी सिद्धियों की देवी है। इनकी पूजा करने से सभी प्रकार के ज्ञान की प्राप्ति होती है।

यह है मान्यता
मान्यता है कि माता सिद्धिदात्री की पूजा करने से व्यक्ति को सभी सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही उसे ज्ञान, बुद्धि, धन, ऐश्वर्य इत्यादि सभी सुख-सुविधाओं की भी प्राप्ति होती है। भगवान राम ने देवी दुर्गा के इसी स्वरूप की अंतिम दिन पूजा कर विजय वरण का वर प्राप्त किया था।
101 कन्याओं का पूजन कर सामूहिक भोज करवाया
जोशी कॉलोनी में दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतिम दिन देवी स्वरूप 101 कन्याओं का पूजन किया गया। युवा जागृति संस्थान के सदस्यों सहित शहरवासियों ने कन्या पूजन कर 9 दिनों से चले आ रहे व्रत का पारण किया।
विश्व कल्याण के लिए किया यज्ञ
युवा जागृति संस्थान के संरक्षक सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि विश्व में शांति, सौहार्द व्याप्त हो इसलिए दुर्गा पूजा स्थल पर हवन वेदी बनाकर विधि विधान से यज्ञ करवाया गया। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में पूर्णाहुति दी। उन्होंने बताया कि विश्व में कल्याण, शांति और मानवता स्थापित हो इसके लिए यह किया गया है।
हे...मां! अगले बरस जल्दी आना
विगत 8 दिनों से जोशी कॉलोनी में दुर्गा पूजा महोत्सव मे भक्त दोनों समय महाआरती के लिए पहुंच रहे थे। रात्रि कालीन धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा भी लोग बड़ी संख्या में बन रहे थे। नवरात्र के प्रथम दिन से ही भक्तों में मां देवी दुर्गा के प्रति आस्था का ज्वार उमड़ रहा था। आज नवरात्रि का अंतिम दिन है। भक्तों की आस्था करुणा में बदल गई। भक्तों ने बताया कि विगत 8 दिन उनके जीवन का अहम हिस्सा है। भक्तों ने नम आंखों से कहा कि "हे! मां! यही अरदास है कि अगले बरस जल्दी आना"

सांयकालीन महाआरती में पहुंचे पूर्व विधायक 
पूर्व विधायक व वैशाली नगर पीसीसीसी सदस्य रमेश खंडेलवाल जोशी कॉलोनी में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतिम दिन संध्याकालीन संगीतमय महाआरती में पहुंचे। माता के समक्ष पूर्व विधायक ने शीश नवाते हुए कहा कि हमारी और आपकी बदौलत ही आज नीम का थाना को कुम्भा राम लिफ्ट पेयजल परियोजना का लाभ मिला है। आने वाले दिनों में हमारे और आपके सहयोग से नीम का थाना  विश्व मानचित्र पटल पर अपनी उपस्थिति गौरवान्वित रूप दर्ज करवाएगा।

आज बुधवार को होगा मां दुर्गा का विसर्जन
संस्था सचिव घनश्याम जांगिड़ ने बताया कि सुबह शाम महाआरती आयोजित हुई। रात्रिकाल कार्यक्रम में खुला मंच रहा। जिसमें सभी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दी। जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार को सम्मानित किया गया। बुधवार प्रातः काल आरती के बाद माता को शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण करवाया जाकर निमोद में विसर्जित किया जाएगा। 

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

विज्ञापन:   यदुवंशी मोटर्स, पाटन
विज्ञापन:   SMP SCHOOL   Kairwali

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !