छावनी:- 10 वें दुर्गा पूजा महोत्सव में जादूगर देव ने दिखाए जादुई करतब, आंखों पर पट्टी बांध छावनी की सड़कों पर मोटरसाइकिल दौड़ाई

Jkpublisher
0

रिपोर्ट:- मनीष टांक/इंद्राज योगी
नीमकाथाना। छावनी वार्ड 24 स्थित बालाजी मित्र मंडल द्वारा आयोजित 10 वें दुर्गा पूजा महोत्सव में दुर्गाष्टमी के दिन मा महागौरी का भव्य दरबार सजाया गया। प्रातः काल की महा आरती का आयोजन किया गया। रविवार को एसएस इवेंट के जितेंद्र योगी व नरेंद्र सिंह द्वारा कालरात्रि का भव्य दरबार सजाया गया। जिसकी भक्तों ने खूब पसंद किया। रात्रिकालीन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम बृजेश गुप्ता व महेंद्र मांडिया रहे। 
जादूगर ने आंखों पर पट्टी बांध रोड़ शो किया
मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सत्य नारायण यादव ने बताया कि जयपुर के प्रसिद्ध जादूगर देव द्वारा आश्चर्य चकित करने वाले कार्यक्रम दिए। इससे पहले महिलाओं ने हरी झंडी दिखाकर जादूगर देव की आंखों पर काला दुपट्टा बांधकर  रोड़ शो के लिए रवाना किया। जो छावनी के मुख्य मार्गो से मोटर साइकिल पर चक्कर लगाया। 
प्रतिदिन अलग अलग कलाकर देते हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम
मंडल के हिमांशु शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बालाजी मित्र मंडल द्वारा विगत 10 सालों से दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित कर रहा हैं। जिसमें बाहर से आए हुए अलग अलग कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाती हैं। महिलाओं और पुरुषों के लिए बैठने की अलग अलग व्यवस्था की जाती हैं। 
रात्रि कार्यक्रम श्रद्धालुओं ने उठाया लुप्त
विशेष सहयोगी में मंडल कार्यकर्ता घन श्याम अग्रवाल ने बताया कि रात्रि कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने खूब लुप्त उठाया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !