दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां पूरी, सज गया माता का दरबार

Sonu Roy
0
नीमकाथाना: जोशी कॉलोनी में युवा जागृति संस्थान द्वारा गत 15 वर्षों से आयोजित होने वाले नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां पूर्ण हो गई। पंडालों को भव्य स्वरूप दिया गया।
कोरोना संक्रमण के चलते दो साल दुर्गा पूजा महोत्सव का उल्लास फीका रहा था। इस बार महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी की गई। युवा जागृति संस्थान के संरक्षक सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि प्रति वर्ष आयोजित किये जाने वाले इस महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई। सोमवार को माता रानी की सुबह व सांयकालीन भक्तिमय आरती, रात्रि में स्थानीय स्कूलों के नन्हे मुन्ने बच्चो द्वारा, अतिथि कलाकारों एवं धार्मिक पार्टियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
अध्यक्ष रावत सिंह राणा ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव अपने विभिन्न रूपों को संजोये हुए सोमवार से प्रारंभ होकर नौ दिन, 4 अक्टूबर 2022 तक अनवरत मनाया जाएगा। जिसमें माता का दरबार नौ दिन अलग अलग रूपों में दिखाई देगें। 5 अक्टूबर को नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए माता की शोभायात्रा विसर्जन हेतु निकाली जाएगी।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !