पिता अस्पताल में चाय की दुकान चलाते, माता भी करती सहयोग, बेटी ने सरकारी स्कूल में पढ़कर रचा इतिहास

0
नीमकाथाना: शहर के अम्बेडकर कॉलोनी वार्ड नं 17 में रहने वाले धर्मपाल कटारिया और पूजा वर्मा की पुत्री रितिका कटारिया ने कला वर्ग में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राजकीय विद्यालय टॉप किया है। रितिका के स्कूल टॉप करने पर माता पिता ने बेटी को मिठाई खिलाकर सम्मान किया। पिता धर्मपाल कटारिया हॉस्पिटल में एक चाय की दुकान चलाते हैं साथ ही उनकी पत्नी उनका सहयोग करती है। 

कम संसाधनों के होते हुए भी बेटी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। माता पिता कहते हैं कि उन्हें बेटी पर गर्व है। अगर प्रतिभा हो तो संसाधनों की कमी और कमजोर आर्थिक स्थिति कोई मायने नही रखती है। 

रितिका अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं माता माता को दिया। वह अपना आदर्श अंग्रेजी के शिक्षक नन्जू कुमार महरानिया को माना, जो उसे हमेशा सकारात्मक मार्गदर्शन देते हैं। महरानिया मांकडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत हैं। 

छात्रा भविष्य में सिविल सर्विसेज में जाकर समाज सेवा करना चाहती है। वह कहती है कि सरकारी स्कूल में बेहतर पढ़ाई होती है। योग्य शिक्षकों से अच्छा मार्गदर्शन मिलता है। लोगों को सरकारी स्कूलों के प्रति सकारात्मक नजरिया रखना चाहिए। गजानन्द हाई स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश चंद यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने बेटी की इस शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !