नीमकाथाना। आम आदमी पार्टी के जयपुर संभाग प्रभारी धर्मवीर सिंह सहारण ने बुधवार को नीमकाथाना में बैठक ली। बैठक के दौरान आप नेता महेंद्र मांडिया ने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। उससे पहले समस्त कार्यकर्ताओं ने प्रभारी का माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी जयपुर संभाग प्रभारी धर्मवीर सिंह सहारन ने कहा कि इस बार राजस्थान में जनता ने अपना रुख विकल्प की ओर कर लिया है। आम आदमी पार्टी राजस्थान में बहुमत प्राप्त कर सत्ता कायम करने वाली है। राजस्थान में बढ़ते अपराधों पर टिप्पणी करते हुए सहारन ने कहा कि राजस्थान में बीजेपी - कांग्रेस हिंदुओं और मुसलमानों को लड़वाने की चाल चल रही है। राजस्थान में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। आए दिन बलात्कार जैसी जघन्य अपराध घटित हो रहे है। राजस्थान में एक बार बीजेपी एक बार कांग्रेस जो टेस्ट मैच खेल रही हैं इसको तोड़ना प्राथमिकता रहेगी। कार्यकारिणी विस्तार को लेकर बैठक रूपरेखा तैयार की गई। सभी कार्यकर्ताओं को गुरुवार को जयपुर स्थित पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया। बड़ी से बड़ी संख्या में कार्यकताओं को सम्मलित होने के लिए आग्रह किया गया। सहारन ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।