शहर के मुख्य मार्गों से निकाली शोभायात्रा, विभिन्न जगहों पर हुए कार्यक्रम

Jkpublisher
0



नीमकाथाना। उपखंड क्षेत्र में भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। महात्मा ज्योतिबा फूले छात्रावास सहित आरएलपी पदाधिकारियों ने भी पुष्प अर्पित किए। शोभायात्रा डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास से शहर के मुख्य रास्तों खेतड़ी मोड़, शाहपुरा रोड, रामलीला मैदान कपिल मंडी से वापस अंबेडकर छात्रावास पहुंची। शोभायात्रा में युवाओं की काफी भीड़ जुटी। पैदल , मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों से लोग शोभायात्रा में पहुंचे। इस दौरान महिलाएं काफी उत्साहित नजर आई। युवाओं ने डीजे पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान लड़कियों को घोड़ी पर बिठाया गया। लोगों ने जय भीम जय भारत के नारे लगाए। जगह-जगह हुआ शोभायात्रा का स्वागत अंबेडकर जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। रामदेव चौक पर मेघवंशी युवा जागृति संस्थान में शोभा यात्रा में पधारे लोगों के लिए जल व नाश्ते की व्यवस्था की। इसी के साथ रामलीला मैदान में अग्रवाल सेवा समिति के गणमान्य लोगों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने पानी की पक्की प्याऊ के पास शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सम्मान समारोह आयोजित किया गया मानव कल्याण संस्था के शिक्षा सचिव कैलाश वर्मा ने बताया कि आज डॉ . भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती पर मानव कल्याण संस्था डॉ . भीमराव अंबेडकर छात्रावास में जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विधायक सुरेश मोदी ने शिरकत की। उन्होंने अंबेडकर के विचारों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शहरवासियों ने विशेष सहयोग दिया। संस्था नगर की जनता का आभार व्यक्त करती है। प्रत्येक कार्यकर्ता ने अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !