कांग्रेस में उपप्रधान व ब्लॉक अध्यक्ष रहे मांडिया ने दिया इस्तीफा, आम आदमी पार्टी का थामा दामन

Jkpublisher
0




नीमकाथाना। विधानसभा क्षेत्र नीमकाथाना में कांग्रेस पार्टी में घमासान शुरू हुआ। कांग्रेस से उपप्रधान व ब्लॉक अध्यक्ष रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र मांडिया ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। महेंद्र मांडिया ने इस्तीफा देते हुए कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होता। युवाओं को दबाकर रखा जाता है क्योंकि युवाओं के आगे आने से नेताओं के काले कारनामों के उजागर होने का डर रहता है। 
कांग्रेस-भाजपा पर लगाया कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप
कांग्रेस के रहे उपप्रधान महेंद्र मांडिया ने आप पार्टी का दामन थामने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। जिसमें कहा कि क्षेत्र में आप पार्टी को मजबूती देने के लिए काम करेंगे। इधर कांग्रेस भाजपा पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। आगे बोलते हुए कहा कि नीमकाथाना में खनन सहित अनेक भ्रष्टाचार के मामले उजागर किए जायेगें। क्षेत्र में दोनों पार्टियों ने मिलकर क्षेत्र की खनिज संपदा को लुटा हैं। जिसके चलते 70 साल बाद भी शहर विकास को तरस रहा हैं।

कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी का थामा दामन

मांडिया ने बताया कि कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी का प्लेटफार्म चुना है। आम आदमी पार्टी के प्लेटफार्म से कांग्रेस पार्टी के नेताओं के काले कारनामों को उजागर करेंगे। इन्होंने जयपुर में हुए कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की है। 

पार्टी जिसको प्रत्याशी बनाए, पूर्ण निष्ठा से रहेंगे साथ
चुनाव लड़ने की बात पर बताते हुए महेंद्र मांडिया ने कहा है कि आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी नीमकाथाना से जिस से भी उम्मीदवार तय करेगी उसके साथ पूर्ण निष्ठा के साथ रहेंगे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !