नीमकाथाना। टिक्कल ग्रुप के सदस्य अशोक कुमार महरानिया ने अपने दादा स्व नारायण लाल महरानिया की चतुर्थ पुण्यतिथि पर राजकीय कपिल अस्पताल में सभी मरीजों को फल वितरित किये। टिक्कल ग्रुप के संचालक नन्जू कुमार मे महरानिया ने बताया कि टिक्कल ग्रुप मानवीय कार्यो में आस्था रखता है। इसी मानवीय कार्य के तहत कपिल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये गए।ऐसे पूण्य कार्यों से ही मानवता जन्म लेती है।हर व्यक्ति को कोई नेक कर्म करने चाहिये। फल वितरण के इस शुभ अवसर पर हीरानगर सरपंच सुरेश खैरवा, नरेंद्र सिंह शेखावत, राहुल डांगी और ग्रुप के अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे। अस्पताल के समस्त स्टाफ और मरीजों ने टिक्कल ग्रुप के इस नेक कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की।