राजस्थान के अशोक कुमार योगी बने विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री

Jkpublisher
0
नीमकाथाना।मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार योगी निवासी अलवर के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को लेकर विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय संरक्षक माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज व राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत योगी सुरेंद्र नाथ अवधूत दिल्ली के निर्देशानुसार प्रदेशाध्यक्ष महंत हीरालाल जोगी ने विश्व हिंदू महासंघ राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अशोक कुमार योगी अलवर को प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके अच्छे कार्य व्यवहार, सनातनी संस्कृति के बढ़ावे को लेकर हुई है इस पर मानवाधिकार सुरक्षा संगठन तहसील इकाई नीमकाथाना के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार योगी को हार्दिक बधाई देते हुए विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महंत हीरालाल जोगी का आभार व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में तहसील अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ईश्वर सिंह आसट, वरिष्ठ संरक्षक रामेश्वर प्रसाद गुर्जर, उपाध्यक्ष एडवोकेट योगेश शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, महासचिव विनोद कुमार शर्मा, प्रवक्ता शिंभू दयाल शर्मा, सह मीडिया प्रभारी सुदेश सिंह राजपूत, प्रचार मंत्री महावीर प्रसाद टेलर सहित सभी पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित कर आशा व्यक्त की है की योगी इसी तरह आगे भी सराहनीय कार्य करते रहेंगे एवं संगठन की समस्त जिम्मेदारियों को बखूबी से निभाएंगे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !