नीमकाथाना। राजरथान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा पाटन के चुनाव रविवार को विशेष मीटिंग में सम्पन्न हुयें। जिसमें वर्ष 2020-21 की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से पर्यवेक्षक नरेन्द्र यादव, ताराचन्द सैनी की देखरेख में किया गया।जिसमें जयराम यादव अध्यक्ष, मंत्री छंगा राम, कोषाध्यक्ष छिन्ना राम सैनी को बनाया गया ।कार्यकारिणी मे उपाध्यक्ष उत्तम शर्मा व मुरारी योगी, संयुक्त मंत्री परमानंद, प्रवक्ता घनश्याम, संगठन मंत्री रेखा मीणा, प्रचार मंत्री सुरेन्द्र यादव व रामावतार को बनाया गया है. 38 सदस्य कार्यकारिणी का गठन करके संगठन के संविधान की शपथ दिलाई गई।