अमर शहीद सुनील कुमार के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर सफाई कर्मचारियों एवं पत्रकारों का किया सम्मान

Jkpublisher
0

नीमकाथाना। अमर शहीद सुनील कुमार मेमोरियल ट्रस्ट ने शहीद सुनील कुमार की प्रतिमा स्थल पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। नीमकाथाना के गणमान्य नागरिकों ने शहीद की प्रतिमा को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दौलत राम गोयल जिला उपाध्यक्ष भाजपा, महेश मेगोतिया उपाध्यक्ष नगर पालिका, संतोष गुर्जर प्रधान पंचायत समिति पाटन, महेंद्र मांड्या उप प्रधान, प्रमोद बाजोर युवा नेता भाजपा नीमकाथाना, अशोक दाल मिल उपाध्यक्ष उद्योग संघ नीमकाथाना भारतीय बौद्ध संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा, भारतीय बौद्ध संघ के प्रदेश सचिव सरवन लाल सैनी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नरेश मेगोतिया, बसंत, सुभाष मिठारवाल चला मंडल अध्यक्ष नानू राम यादव अखिल भारतीय यादव महासभा संभाग महासचिव  खेताराम यादव ब्लॉक अध्यक्ष अखिल भारतीय यादव महासभा नीमकाथाना प्रभु दयाल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय यादव महासभा नीमकाथाना धूड़ा राम यादव अध्यक्ष जन चेतना मंच नीमकाथाना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद परिवार में शहीद के पिता सावल राम यादव शहीद की माता विमला देवी शहीद वीरांगना कामता यादव एवं शहीद की बहने समस्त परिवार ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की श्रद्धांजलि के पश्चात उपस्थित मेहमानों ने नीमकाथाना के चौथे स्तंभ पत्रकारों का सम्मान किया उसके पश्चात नगर की सबसे महत्वपूर्ण इकाई सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया भारतीय बौद्ध संघ ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया उपस्थित मेहमानों ने शरद पूर्णिमा को सभी समाजों को साथ लेकर खीर खिलाकर सामाजिक समरसता को कायम करने के लिए शहीद के मूर्ति स्थल नेहरू पार्क में खीर खिलाने के आयोजन का संकल्प लिया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !