नीमकाथाना@ पालिका क्षेत्र में स्थित वार्ड नं 06 में अम्बेडकर भवन में आस्था जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में पौधारोपण किया गया। एनजीओ संरक्षक रामजीलाल चनानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अंबेडकर भवन में समिति द्वारा अशोक के 11 पेड़ लगाए है।
पेड़ लगाने में अम्बेडकर युवा जागरूकता मंच के सदस्यों ने श्रमदान किया। सभी ने पेड़ों की देख रेख का संकल्प लिया। पर्यावरण बचाओ पेड़ लगाओ की मुहिम को निरन्तर जारी रखने का निर्णय लिया। गौरतलब है कि समिति ने पूर्व में भी नाथ समाज के समाधि स्थल पर भी श्रमदान कर अशोक के 25 पेड़ लगाए थे। सभी पेड़ों का देखरेख का जिम्मा लिया। इस दौरान समिति अध्यक्ष जुगल किशोर, बाबूलाल किरोड़ीवाल, मदनलाल बल्डोडिया, प्रहलाद महरानिया, दीपक वर्मा, योगेश वर्मा, राकेश वर्मा, शाहरूख खान, अशोक जोगी आदि लोग मौजूद रहे।