चला एवं भोज मेड में फसल गिरदावरी का निरीक्षण किया

Jkpublisher
नीमकाथाना। राज्य सरकार के निर्देशानुसार खरीफ फसल की विशेष गिरदावरी का निरीक्षण ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी महेंद्र यादव द्वारा राजस्व ग्राम चला एवं भोज मेड में  विशेष  गिरदावरी का निरीक्षण किया गया। दोनों ग्रामों के चयनित 20  - 20 खसरों में मौके पर उपलब्ध फसल एवं खसरा रजिस्टर में फसल का मिलान किया गया।

पटवारी द्वारा उपलब्ध करवाए गए दस्तावेजों के आधार पर सत्यता पाई गई। फसल कटाई प्रयोग मोबाइल ऐप से करने हेतु राजस्व कार्मिकों को निर्देश दिए गए। जिससे फसल उत्पादन का अनुमान तीव्र गति से प्राप्त हो सकेगा तथा केंद्र सरकार इसके माध्यम से आयात और निर्यात नीति का निर्धारण समय पूर्व कर सकती है।
Neemkathana News

नीमकाथाना न्यूज़.इन

नीमकाथाना का पहला विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म..नीमकाथाना, खेतड़ी, पाटन, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर की ख़बरों के लिए बनें रहे हमारे साथ...


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !